WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशविचारसिवनीहेल्थ

बच्चों ने लिखा अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की खुशी के लिये नशा छोड़ दें 

मद्य  निषेध सप्ताह के अवसर पर कुरई कॉलेज में विद्यार्थियों ने बच्चों की पाती अपनों के नाम लिखकर नशामुक्त समाज बनाने की पहल कर सोशल मीडिया में किया प्रचार प्रसार

सिवनी यशो:- शासकीय महाविद्यालय कुरई (Government College Kurai) में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह (alcohol prohibition week) मनाया जा रहा है । जिसके  अंतर्गत नशा मुक्त भारत (drug free india) विषय पर व्याख्यान तथा छात्रों द्वारा  विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एनएसएस अधिकारी प्रो पंकज गहरवार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के  छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर समाज को जागरूक करने एवं नशे से मुक्ति दिलाने के लिए बच्चों की पाती अपनों के नाम लिखी। उन्होंने पाती के माध्यम से समाज के,बच्चों के और परिवार के सुखमय और सुस्वस्थ्य भविष्य के निर्माण की आवश्यक  पहल की।
बच्चों ने लिखा अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की खुशी के लिये नशा छोड़ दें  - Seoni News
    विद्यार्थियों ने लिखा की हम अपने स्वयं के स्वास्थ्य और सम्मान की दृष्टि से जीवन भर तंबाकू,धूम्रपान,शराब या अन्य किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। हमारा बाल आग्रह स्वीकार कर नशा छोड़ दें और नशामुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें। बच्चों की पाती अपनों के नाम आयोजन को सफल बनाने में प्रो पवन सोनिक, डॉ तीजेशवरी पारधी,निहाल गेढ़ाम इत्यादि का योगदान रहा। पाती लिखने वाले स्वयंसेवकों में श्याँक जायसवाल,सारांश मेंढ़े,हिमांशु बरमैया,सलोनी चंद्रवंशी,वंदना दर्शनिया इत्यादि शामिल रहे।   

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!