WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

23 जून से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान

   छपारा यशो:- आगामी 23 जून से 25 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान (National Pulse Polio Campaign) की जानकारी देते हुए छपारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (Chhapra Block Medical Office) डॉ टी एस इनवाती ने कहा कि भारत वर्ष विगत 12 वर्षों पूर्व पोलियो मुक्त हो चुका है, किंतु विश्व स्तर पर वाइल्ड पोलियो वायरस (wild polio virus) का बच्चों में संक्रमण (Infection)  अभी भी हमारे आसपास के देश में विद्यमान है। पोलियो वायरस पुन: आने के खतरे को देखते हुए ,समुदाय में पोलियो के विरुद्ध प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाएं रखने की दृष्टि से, भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान दिनांक 23 जून से 25 जून (3 दिनों तक ) आयोजित किया जाएगा, इस अभियान में “दो बूंद जिंदगी की” (“Two drops of life”) खुराक जीरो से पांच साल तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी। यह अभियान पूरे सिवनी जिले के समस्त ब्लॉक मे आयोजित होना है। वही हमारा लक्ष्य हैं कि इस अभियान के दौरान एक भी घर ,एक भी बच्चा ना छूटे इस पर हमारा पूरा फोकस रहेगा। अत: समस्त नागरिकों से अपील है कि अभियान के दौरान आपके परिवार या आसपास मोहल्ले पड़ोस के 0 से 5 साल के आयु वाले बच्चों को अपने निकटतम पोलियो बूथ में ले जाकर ,बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की “पोलियो की खुराक अवश्य जाकर पिलवाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!