नवरात्र पर्व: सिवनी शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव, जानें कौन-से मार्ग रहेंगे बंद
भारी वाहनों पर रोक, निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों पर रोक, बसों के संचालन की नई व्यवस्था
Seoni 23 September 2025
सिवनी यशो:- नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान सिवनी शहर में बढ़ने वाले भीड़-भाड़ और सुरक्षा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात प्रतिबंध व व्यवस्था लागू की है।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
-
24 से 26 सितंबर 2025 तक – सुबह 07 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित।
-
27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 (दशहरा तक) – सुबह 07 बजे से रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-
बरघाट रोड (कचहरी चौक–गांधी भवन–बरघाट नाका डुण्डा सिवनी तक) – 24 घंटे भारी वाहनों व बसों का आवागमन पूर्णतः निषिद्ध।
छोटे वाहनों (तीन/चार पहिया व लोडिंग) पर प्रतिबंध
-
24 से 26 सितंबर (शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक)
-
27 सितंबर से 2 अक्टूबर (सुबह 10 बजे से रात 12:30 बजे तक)
प्रतिबंधित मार्ग:
-
नगरपालिका चौक से नेहरू रोड व शुक्रवारी
-
सम्पूर्ण बुधवारी बाजार
-
मठमंदिर से दुर्गा चौक गिरजा कुण्ड मार्ग
-
छिंदवाड़ा चौक से मठमंदिर से कटंगी रोड
-
बरघाट रोड गणेश मंदिर से शुक्रवारी मार्ग
-
आबकारी कार्यालय से शुक्रवारी व काली चौक मार्ग
-
कटंगी नाका से शुक्रवारी चौक मार्ग
बस संचालन व्यवस्था
-
24 से 27 सितंबर (शाम 4 बजे तक):
-
सभी बसें बस स्टेण्ड से लूघरवाड़ा–नगझर होकर बायपास मार्ग से संचालित होंगी।
-
बस स्टेण्ड से नगरपालिका चौक–छिंदवाड़ा चौक मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-
-
27 सितंबर शाम 4 बजे से दशहरा विसर्जन तक:
-
बसों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित।
-
निर्धारित स्टॉपेज से संचालन होगा:
-
जबलपुर रोड एवं बालाघाट/मंडला रोड की बसें – रजवाड़ा लॉन के पास
-
छिंदवाड़ा रोड की बसें – छिंदवाड़ा रोड बायपास
-
नागपुर रोड की बसें – खैरीटेक तिराहा
-
-
बस ऑपरेटर बसों पर अनावश्यक ऊँचाई तक माल लोड नहीं करेंगे। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
निर्माण कार्य से जुड़े वाहन
24 सितंबर से दशहरा विसर्जन तक निर्माण कार्य हेतु उपयोग वाहनों की अनुमति निरस्त रहेगी।
यह यातायात व्यवस्था 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी। नागरिकों से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।




