मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नव मतदाताओं ने जिला कलेक्टर से प्राप्त किये वोटर आई डी कार्ड

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साह पूर्वक हुआ आयोजित

Seoni 25 January 2025
सिवनी यशो:- 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन के मुख्यातिथ्?य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्?त अपर कलेक्?टर श्री सी एल चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी डी शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजन-अर्चन से किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री जैन ने सभी उपस्थितजनों को मतदान दिवस की शपथ दिलाई तथा नवमतदाताओं को प्रतिकात्मक रूप से वोटर आई डी कार्ड के वितरण किये गये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन ने उपस्थितजनों को संबोधित कर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों की गंभीरता अनुरूपी अन्य शासकीय कार्यों को समय सीमा में करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा भी उपस्थित नवमतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री जैन एवं अन्य अतिथियों द्वारा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मतदाता जागरूकता गतिविधियों अंतर्गत स्कूलों एवं महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!