देश विदेशमध्यप्रदेश
निखिलेश महेश्वरी की पुस्तक ‘राष्ट्र सेविका मां अहिल्याबाई होल्कर’ का विमोचन आज
Bhopal 14 December 2024
भोपाल। विद्याभारती (Vidya Bharti) के मध्य भारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री एवं प्रख्यात लेखक निखिलेश महेश्वरी (Nikhilesh Maheshwari) की पुस्तक ‘राष्ट्र सेविका मां अहिल्याबाई होल्कर’ (‘National servant mother Ahilyabai Holkar’) का विमोचन समारोह रविवार, 15 दिसंबर को रवींद्र भवन (Ravindra Bhavan) में आयोजित होगा।
देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह (Devi Ahilyabai Holkar Tricentenary Celebration) आयोजन समिति मध्यप्रदेश की ओर से बताया गया है कि विमोचन समारोह रविवार सायं 5 बजे रवींद्र भवन के गौरांजनी सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नईदिल्ली (Vidya Bharati All India Institute of Education New Delhi) के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम अरावकर (All India Co-Organization Minister Shri Shriram Aravakar) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Chairman Rashtriya Swayamsevak Sangh) के प्रांत संघचालक श्री अशोक पाण्डेय करेंगे। सारस्वत अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (School Education and Transport Minister Rao Uday Pratap Singh) एवं राज्य सूचना आयुक्त डॉ वंदना गाधी (State Information Commissioner Dr. Vandana Gandhi) विेशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी मनाई जा रही है। इसी तारतम्य में देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह आयोजन समिति द्वारा संपूर्ण देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला में देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के विविध प्रसंगों, धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के लिए श्री निखिलेश महेश्वरी द्वारा लिखित पुस्तक को विमोचन समारोह आयोजित किया गया है। निखिलेश महेश्वरी की इससे पूर्व भी विभिन्न विषयों पर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले वर्ष उनकी पुस्तक राष्ट्र ऋषि डॉ भीमराव अंबेडकर भी काफी चर्चित रही और पाठकों द्वारा सराही गई थी।
समिति की ओर से बताया गया कि समरोह में प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा, विद्यार्थी, शिक्षकों सहित सभी श्रेणियों के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे।



