छिंदवाड़ादेश विदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

नितिन गडकरी ने हनुमान पथ एवं चौड़ागढ में रोप वे स्वीकृत किये

केन्द्रीय मंत्री नितिन मडकरी ने स्वीकृत किये 210 एवं 400 करोड़ रूपए

Chhindwara 15 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- केन्द्रीय लोक निर्माण मंत्री नितिन गड़करी ने सौंसर में जाम सांवली मंदिर को जोडऩे हनुमान लोक पथ के लिए 210 करोड़ रूपये की लागत से फोरलेन एवं पंचमढ़ी से चौडग़ढ के लिए रोप वे निर्माण हेतु 400 करोड़ रूपए की स्वीकृत प्रदान कर दो बड़ी सौगात छिंदवाड़ा जिले को दी है।

हनुमान लोक पथ के लिए नितिन गडकरी हनुमान जयन्ती पर आये थे तब उन्होने घोषणा की थी। इसके लिए स्थानीय नेता संदीप मोहोड़ नाना मोहोड़, गोपाल शर्मा एवं सांसद विवेक बंटी साहू ने मांग की थी।

इसी तरह चौड़ागढ में भगवान शिव के दर्शन हेतु रोपवे के लिए 400 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इसके लिए छिंदवाड़ा के सांसद विवेक साहू नर्मदापुरम के सांसद दर्शनसिंह लोधी एवं राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया ने नितिन गड़करी एवं प्रधानमंत्री का आभार माना।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!