Sun, 22 Nov 2026 | 09:17:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

सिवनी की शान बढ़ाएंगे वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना के युद्धक उपहार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 29, 2026 05:52 pm / Post views : 146

सिवनी की शान बढ़ाएंगे वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना के युद्धक उपहार
शेयर करें:

सिवनी के शौर्य पथ पर स्थापित होगा फाइटर जेट और INS विक्रांत का युद्धक प्रतीक

Seoni, 29 September 2026 सिवनी यशो:-  राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रहित और भारतीय वीर सैनिकों के सम्मान को सर्वोपरि मानकर पिछले 19 वर्षों से कार्यरत मातृ शक्ति संगठन, सिवनी के प्रयासों को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने जा रही है। भारतीय वायुसेना एवं भारतीय नौसेना से प्राप्त होने वाले युद्धक उपहारों को सिवनी के शौर्य पथ पर सम्मानपूर्वक स्थापित किए जाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार शौर्य चौक से अंबेडकर चौक के बीच विकसित किए जा रहे शौर्य पथ पर भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना से संबंधित INS विक्रांत का युद्धक प्रतीक स्थापित किया जाएगा।

इन सैन्य प्रतीकों के स्थापित होने के बाद सिवनी का शौर्य पथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम, शौर्य और गौरव को प्रदर्शित करने वाले महत्वपूर्ण स्थलों में शामिल होगा। यह आने वाली पीढ़ियों को देश की रक्षा में भारतीय सैनिकों के योगदान और सैन्य शक्ति से परिचित कराने का माध्यम भी बनेगा।

मातृ शक्ति संगठन के प्रयासों को मिली सफलता

मातृ शक्ति संगठन द्वारा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति निरंतर सम्मान एवं राष्ट्रसेवा की भावना के चलते भारतीय वायुसेना से फाइटर जेट तथा भारतीय नौसेना से INS विक्रांत से संबंधित युद्धक उपहार प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इन्हें शौर्य चौक से अंबेडकर चौक के बीच विकसित किए जा रहे शौर्य पथ पर स्थापित करने की योजना है।

संगठन की ओर से इन युद्धक प्रतीकों को सिवनी में सम्मानपूर्वक स्थापित करने के उद्देश्य से भोपाल जाकर MPRDC के प्रबंध निदेशक भरत यादव के समक्ष विशेष आग्रह किया गया था। संगठन के अनुसार राष्ट्रहित से जुड़े इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए MPRDC की ओर से दोनों युद्धक उपहारों की स्थापना के लिए अलग-अलग पेडिस्टल तैयार कराने के आदेश दिए गए हैं।

INS विक्रांत स्वदेशी नौसैनिक क्षमता का प्रतीक

INS विक्रांत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता और नौसैनिक सामर्थ्य का महत्वपूर्ण प्रतीक है। भारतीय नौसेना के Warship Design Bureau द्वारा डिजाइन किए गए इस विमानवाहक पोत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है।

सिवनी के शौर्य पथ पर इससे जुड़े सैन्य प्रतीक की स्थापना को शहर की सैन्य विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को नई पहचान देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

पहले से शौर्य चौक पर स्थापित है T-55 टैंक

मातृ शक्ति संगठन के अनुसार संगठन को भारतीय थलसेना का युद्धक उपहार T-55 टैंक पहले ही प्राप्त हो चुका है, जो वर्तमान में शौर्य चौक पर स्थापित है। अब वायुसेना और नौसेना के युद्धक प्रतीकों की स्थापना के बाद सिवनी में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के सैन्य गौरव को प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

शौर्य पथ की परिकल्पना को विकसित करने की दिशा में तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले तथा क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान किए जाने की बात भी संगठन ने कही है।

युवाओं को मिलेगा राष्ट्रप्रेम और शौर्य से जुड़ने का संदेश

मातृ शक्ति संगठन का कहना है कि शौर्य पथ पर स्थापित होने वाले ये सैन्य प्रतीक केवल सजावट का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, पराक्रम और त्याग की जीवंत यादगार बनेंगे। इनके माध्यम से युवाओं को भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस से प्रेरणा लेने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

संगठन ने कहा कि जिस सिवनी में शहीदों के आंगन की मिट्टी को शौर्य कलश में सहेजकर वीरों को नमन किया जाता है, उसी धरती पर भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के युद्धक प्रतीकों की मौजूदगी शहर के लिए गौरव का विषय होगी।

“शौर्य केवल इतिहास में पढ़ने की चीज नहीं,
शौर्य वह विरासत है जिसे अगली पीढ़ी तक सहेजना हमारा दायित्व है।”

मातृ शक्ति संगठन ने इस कार्य में सहयोग के लिए भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना, MPRDC के प्रबंध निदेशक भरत यादव, तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े :-
सावरवानी पर आया बंगाल का दिल, ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग से गूंजा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ “राष्ट्रहित सर्वोपरि” के संकल्प को साकार कर रहा मातृ शक्ति संगठन: IG ललित शाक्यवार मुख्यमंत्री मोहन यादव के फ़ैसले का मातृ शक्ति संगठन ने किया स्वागत.. कक्काजी के बयान पर विधायक भड़के, कहा- मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं! https://www.nationalheraldindia.com/india/fighter-plane-gifted-by-iaf-to-amu-listed-for-sale-on-olx

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष