छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नपा की गाडिय़ाँ पी गई साठ लाख का डीजल

सिवनी यशो :- सिवनी नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर परिषद में डीजल की मनमानी खपत एवं भुगतान पर संदेह व्यक्त करते हुये जानकारी मांगी है ।
नगर पालिका सिवनी के पार्षद राजेश राजू यादव, विजय मिश्रा गोलू पंडित, एवं संजय भलावी ने नगर पालिका परिषद द्वार 06 माह के अंदर साठ लाख रूपये के डीजल भुगतान पर आपत्ति व्यक्त करते हुये खपत से संबंधित विस्तृत विवरण की मांग की है । पार्षदों ने सीएमओं को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि व्हाउचर क्रमांक 39, 105,188, 259, 361, 532,634, 844, 959 के माध्यम से नगर पालिका द्वारा 5952752 रूपये (उनसठ लाख बावन हजार सात सौ बावन रूपये) का भुगतान किया गया है ।
पार्षदों ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि किस वाहन में कितना डीजल डाला गया है ? वाहन कितने किलोमीटर चले ? जानकारी प्रदान करने की मांग की है । उक्त पत्र के माध्यम से यह भी कहा गया है कि नपा के अनेक वाहनों के माइलो मीटर बंद है परिषद द्वारा वाहनो को प्रत्येक दिन डीजल आबंटित किया जाता है जो नियम विरूद्ध है । डीजल पंप से जाकर डलवाया जाना चाहिये और क्रय वाऊचर बनवाना चाहिये परंतु परिषद नियमानुसार कार्य नहीं कर रही है । पार्षदों ने इस बात पर आपत्ति प्रगट की है कि परिषद द्वारा पार्षदों के पत्रों का जबाव नहीं देते ।

नपा की गाडिय़ाँ पी गई साठ लाख का डीजल - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button