दूसरे दिन आसिफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तो इमरान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे
सिवनी यशो:- SPL के दूसरे दिन शानदार 6 मैच खेले गए जिसमे अड्डू मासाब्रद्भ 11 संदीप दुबे पैंथर क्लब, इमरान बॉयज क्लब ,निशांत शाइनिंग स्टार, आसिफ पटेल बॉयज क्लब ने किया अपनी अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आज का पहला मुकाबला राजपुताना बी और एजे 11 कीमत खेला गया जिसमें टॉस जीत कर राजपूताना ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 69 रन बने राजपूताना की ओर से विजेंद्र ने 27 रनों की पारी खेली वहीं अच्छी गेंदबाजी करते हुए एजे 11 की ओर से दिनेश यादव और दीपक ने दो-दो विकेट प्राप्त किए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए जे मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया एजे और से दिनेश यादव ने 30 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने
आज का दूसरा मुकाबला राजपूताना और पैंथर के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर राजपूताना ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 85/8 राजपूताना की ओर से भूपेंद्र ने 18 रनों की परी की थी वही अच्छी गेंदबाजी करते हुए पैंथर की ओर से संदीप दुबे ने तीन विकेट प्राप्त की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर क्लब न मुकाबला चार विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप रहे
आज का तीसरा मुकाबला बॉयज क्लब और एजे11 के मध्य खेला गया टॉस जीतकर एजें पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों में शानदार 134/6 रन बनाए एजे 11 की ओर से मनी चौरसिया ने 78 रनों की परी वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयज क्लब ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया बॉयज की ओर से इमरान डिलन ने 90 रनों की बारी के लिए और मैन ऑफ द मैच बने
आज का चौथा मुकाबला शाइनिंग स्टार और राजपूताना के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर राजपूताना ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइनिंग स्टार ने 10 ओवर में 120/4 रन बनाए शाइनिंग स्टार की ओर से विजय ने 50 रान की पारी खेली लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी राजपूताना 10 ओवर में मात्र 93/8 रन बना सकी राजपूताना की ओर से राजवीर ने 35 रनों की पारी खेली वहीं उनके साथ देते हुए शहीद ने भी 35 रनों की बारी के लिए वही अच्छी गेंदबाजी करते हुए शाइनिंग स्टार की ओर से निशांत ने चार विकेट प्राप्त किया और मैन ऑफ द मैच बने
आज का पांचवा मुकाबला एस के आर बी और बॉयज क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर एस के आर बी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवर में मात्र 38 रनों पर से मत गई वॉइस क्लब की ओर से कप्तान आसिफ पटेल ने चार विकेट प्राप्त किया और इस मैच की मैन ऑफ द मैच बने। कल भी 6 मैच खेले जाएंगे



