खेलमध्यप्रदेशसिवनी
सरकारी विद्यालयों में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 कक्षाओं का होगा संचालन
भोपाल :- प्रदेश के पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन ऐसे विद्यालयों में किया जायेगा जिनके परिसर में आंगनवाड़ी संचालित नहीं है। प्रदेश में 4473 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। जहाँ कक्षा एक से 12, एक से 10वीं, एक से 8वीं और एक से पाँचवी के विद्यालय हैं, जिनके परिसर में आंगनवाड़ी संचालित नहीं है। ऐसे विद्यालयों में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 का संचालन किया जायेगा। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी को शाला सत्यापन के साथ इनके प्रमाणीकरण के लिये भी कहा गया है।



