WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

स्कूलों में ऑनलाइन कैरियर मार्गदर्शन,शिक्षकों को प्रशिक्षण की व्यवस्था

भोपाल :-  प्रदेश के सरकारी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों (Government high schools and higher secondary schools of the state) के विद्यार्थियों के लिये कैरियर मार्गदर्शन (career guidance) होगा। इसके लिये नोडल शिक्षकों को वेबिनार (webinar) के माध्यम से प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा की गई है। वर्तमान में विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट (skill development) के लिये यू-रिपोर्ट (u-report) के माध्यम से लाईव-11 कोर्स् का उपयोग प्रदेश के सीएम राइज और पीएम श्री विद्यालयों (CM Rise and PM Shree Vidyalayas) के विद्यार्थी उपयोग कर रहे हैं।

कैरियर मार्गदर्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय की समझ एवं कैरियर के महत्व को समझाना और कक्षा 10वीं के बाद विषय संबंधित निर्णय लेने में सहायक बनाना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आगे चलकर स्वयं का व्यवसाय और उद्यमशीलता के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि इसके लिये वे संबंधित विद्यालयों में नेटवर्क कनेक्टिविटी (network connectivity) सुनिश्चित की जाये। वेबिनार में विद्यार्थी अपनी शंका का समाधान और जिज्ञासा चैट में प्रश्न कर सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!