सिवनी यशो:- गुरूवार को जिला चिकित्साल की पहली मंजिल से नर्सिंग मेडिकल कालेज (nursing college seoni ) की 21 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि छात्रा जिला चिकित्सालय में नर्सिंग ट्रेनिंग के लिये आयी थी । ट्रेनिंग के लिये आयी छात्रा बिल्डिंग की पैराफिट दीवार में बैठी हुई थी अचानक उसके हाथ से मोबाईल छूट गया जिसे पकडऩे के लिये वह झुकी तो उसका बैलेंस बिगड़ गया जिससे वह बिल्डिंग से गिरी और उसके सिर पर गंभीर चोट आयी चिकित्सकीय परीक्षण में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
छात्रा की दर्दनाक मौत की खबर से छात्रा के परिजन सदमें में है । पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।





