मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

एक वर्ष पूर्व बने भवन में दरारे एवं सीपेज देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की

केवलारी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का कलेक्टर सुश्री जैन ने किया निरीक्षण

देखी छात्रवासों, स्कूलों, चिकित्सालयों की व्यवस्था
राजस्व कैम्प एवं निर्माणधीन कार्यो का किया अवलोकन

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने गुरुवार 29 अगस्त को केवलारी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन विकास कार्यों, छात्रावास,स्कूल के साथ-साथ राजस्व महा अभियान अंतर्गत लगाए गए केम्पों का औचक निरीक्षण किया।

एक वर्ष पूर्व बने भवन में दरारे एवं सीपेज देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की - Seoni News

राजस्व कैम्प का किया अवलोकन

कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व महाभियान अंतर्गत ग्रामवार आयोजित राजस्व कैम्पों के मैदानी क्रियान्वयन स्थिति का अवलोकन करने के लिए ग्राम उदगीवाड़ा एवं बागडोंगरी में आयोजित कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने कैम्प प्रभारी से ई- केवायसी प्रगति के साथ ही अन्य राजस्व प्रकरणो में निराकरण की स्थिति की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि ग्राम के प्रत्येक कृषक का ई केवायसी पूर्ण किया जाए। इसी तरह समग्र लिंकिंग की कार्यवाही पूर्ण हो। उन्होंने राजस्व महाभियान को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए हैं।

ग्राम उदगीवाड़ा के स्कूल एवं आरोग्य केंद्र का किया निरीक्षण

एक वर्ष पूर्व बने भवन में दरारे एवं सीपेज देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने ग्राम ग्राम उदगीवाड़ा स्कूल का निरीक्षण करते हुए शाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चो एवं शिक्षकों एवं अन्य स्टॉफ की उपलब्धता के साथ ही उपस्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुराने स्कूल भवन का निरीक्षण कर भवन की मजबूत दीवारों एवं अधोसंरचना का अवलोकन कर भवन को डिसमेटल न करते हुए मरम्मत कराने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने आरोग्य केंद्र पहुँचकर चिकिसकीय व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

छात्रावास औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाये

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने ग्राम पंडिया छपारा में स्थित छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चों एवं उनके लिये उपलब्ध जरूरी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश छात्रावास अधीक्षक को दिए। उन्होंने बच्चों से संवाद कर सभी को पूरी तन्मयता से पढ़ाई पर ध्यान देने के लिये प्रौत्साहित किया। उन्होंने छात्रावास के अतिरिक्त कक्षों का उपयोग करते हुए अन्य बच्चों को भी प्रवेश देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास के स्टोर में स्थित खराब बिस्तर, कम्बल आदि को हटाने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन अंतर्गत हुए कार्यो का किया निरीक्षण

एक वर्ष पूर्व बने भवन में दरारे एवं सीपेज देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की - Seoni News

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने केवलारी प्रवास के दौरान संगम घाट समूह नल जल योजनाओं के कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने सरंडी स्थिति योजना के डब्ल्यू टीपी के साथ ही ग्रामवार पाइपलाइन वितरण तथा पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर आवश्यक देखा निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने पाइप लाइन वितरण कार्यो में स?क मरम्मत न होने, पाइप लाइन की टूट फुट की शिकायतों को लेकर जल निगम के अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवश्यक सुधार कार्य न तक निर्माण एजेंसी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं।

रतनपुर -कतोली मार्ग में निर्मित किये जा रहे पुल का किया अवलोकन

एक वर्ष पूर्व बने भवन में दरारे एवं सीपेज देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की - Seoni News

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने लोक निर्माण विभाग ब्रिज के रतनपुर- कतोली मार्ग के निर्माणधीन पुल की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए तय समय सीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा नदी से अनाधिकृत रूप से रेत का उत्खनन करने की शिकायत करने पर कलेक्टर सुश्री जैन ने जांच के निर्देश एसडीएम केवलारी को दिये हैं।

उप तहसील उगली कार्यालय भवन का किया निरीक्षण कर मरम्मत कार्यो के पीआईयू को दिये निर्देश

एक वर्ष पूर्व बने भवन में दरारे एवं सीपेज देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की - Seoni News

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने उप तहसील भवन उगली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही एक वर्ष पूर्व बने भवन का अवलोकन किया। उन्होंने भवन में सीपेज एवं दरार दिखाई देने पर पीआईयू के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button