देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ने भाजपा को दिया समर्थन और नामांकन लिया वापस

इंदौर-लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया था कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया और कांग्रेस पर अनेक आरोप लगाते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली ।

इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने शंकर लालवानी को अपना प्रत्याशी बनाया है कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस ले लेने से अब भारतीय जनता पार्टी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है और यहां भी सूरत जैसे हालात बन सकते हैं ।

कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गी ने सारी रणनीति तैयार की थी। और नामांकन वापसी के पश्चात अक्षय बम को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई अब इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कुछ निर्दलीय और अन्य प्रत्याशी शेष रह गए हैं

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button