क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले सरगना ने उगले अनेक राज

अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में एसआईटी टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से जो राज उगलवाए हैं वह चौंकाने वाले हैं बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने से संबंधित इन आरोपियों उन्हें स्वीकार किया है कि वह नीट सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करते रहे है ।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसआईटी उज्जैन से गिरफ्तार एक महिला समेत सभी आरोपियों को लेकर को पटना पहुंची थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय प्रदीप कुमार, 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार, 26 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ डॉक्टर शिवम, 28 वर्षीय तेज प्रकाश के साथ एक महिला सौम्या कुमारी है। सौम्या कुमारी पटना के कंकड़बाग इलाके की रहने वाली है और बाकी नालंदा निवासी हैं। यह सभी पेपर लीक गैंग के मुख्य आरोपी हैं। उज्जैन से गिरफ्तार आरोपी सौम्या का कहना है कि वह पेशे से चिकित्सक है पटना की रहने वाली है तथा उज्जैन में प्रैक्टिस करती और उसने ही बिहार पब्लिक कमिशन सर्विस द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती 3 से संबंधित पेपर लीक मामले से जुड़े आरोपियों को अपने पास छुपाया था।

 इस अंतरराज्जीय गिरोह का नेटवर्क यूपी-बिहार के साथ ही झारखंड, ओडिसा, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है। इस ग्रुप के द्वारा नीट, यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने में अपनी भूमिका होना स्वीकार किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!