ऑलम्पियाड परीक्षा हुई आयोजित, 33425 बच्चों ने की सहभागिता
Seoni 24 December 2024
सिवनी यशो:- परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड का आयोजन जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर मंगलवार 24 दिसम्बर 2024 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजन किया गया।
ऑलम्पियाड परीक्षा (olympiad exam) को लेकर बच्चों एवं पालको में उत्साह देखा गया। जिले एवं विकासखण्ड स्तरीय अवलोकनकर्ता टीम द्वारा समस्त परीक्षा केन्द्रों अवलोकन किया गया। ऑलम्पियाड परीक्षा के दौरान डीपीसी महेश बघोल द्वारा जनशिक्षा केन्द्र एम.एल.बी., नेताजी सुभाष चंद्र बोस उ.मा.वि., उर्दू हायर सेकेन्डरी विद्यालय सिवनी का अवलोकन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले में ऑलम्पियाड परीक्षा हेतु जिले के 80 जनशिक्षा केन्द्रों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। जिसमें कुल 34681 पंजीकृत छात्र-छात्राओ में से कुल 33425 छात्र-छात्राऐं परीक्षा में सम्मिलित हुए। ऑलम्पियाड परीक्षा में 96.38 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। ऑलम्पियाड परीक्षा में समस्त परीक्षा केन्द्रो पर प्रतिभागी बच्चों हेतु भोजन व्यवस्था की गई थी।



