धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
Trending

मातृधाम में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का प्राकट्योत्सव

प्रातः 11 बजे श्रीगुरुचरण पादुका पूजन, रात्रि में भजन संध्या का आयोजन

Seoni 26 August 2025

सिवनी यशो:-
भगवत्पूज्यपाद धर्मसम्राट् द्विपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित ज्योतिष् एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव 26 अगस्त, मंगलवार (भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया, हरतालिका तीज) को उनकी जन्मदात्री पूज्यनीय माता श्री गिरिजा देवी जी के पावन जन्मस्थान मातृधाम में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

धर्मवीर अजित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकट्योत्सव अवसर पर प्रातः 11 बजे श्रीगुरुचरण पादुका पूजन एवं अर्चन सम्पन्न होगा। इसके साथ ही फल वितरण एवं रात्रि में भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-तेजस्वी महापुरुषों के अवतार से ही देवभूमि भारत ज्ञान गुरु के रूप में प्रतिष्ठित है

इस अवसर पर श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी महारानी के साथ भगवान श्री ललितेश्वर महादेव तथा श्री इष्टसिद्धि हनुमान जी का भी विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा।

मंदिर समिति एवं आध्यात्मिक उत्थान मण्डल ने समस्त श्रद्धालुओं से इन सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर गुरुदेव भगवान के प्राकट्योत्सव को सफल एवं मंगलमय बनाने का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!