छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आपातकाल की 50 वीं वर्षगाठ पर मध्यप्रदेश के लोकतंत्र सेनानीयों का मुख्यमंत्री निवास पर होगा सम्मान

दिनांक 26 जून को लोकतंत्र सेनानी पहुचेंगे मुख्यमंत्री निवास भोपाल

Chhindwara 15 June 2025
 छिंदवाड़ा यशो:- लोकतत्र सेनानी संघ के प्रदेश सचिव एवं जबलपुर संभाग प्रभारी अजय औरंगाबादकर ने बताया कि आपातकाल की 50 वीं वर्षगाठ पर मध्यप्रदेश के लोकतंत्र सेनानीयों के परिवार एवं लोकतंत्र प्रहरी का सम्मेलन दिनांक 26 जून, दिन गुरूवार सुबह 11 बजे प्रारंभ मुख्यमंत्री निवास पर होगा । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी लोकतंत्र सेनानीयों का सम्मान करेंगे । 
मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा की दृष्टि से जाने के लिए प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष को प्रवेश पत्र दे दिए गए है । समस्त लोकतंत्र सेनानियों से निवेदन है कि वह अपने-अपने जिले के अध्यक्षों से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर ले । जिससे समय पर असुविधा ना हो । श्री औरगाबादकर ने बताया कि संभाग से लोकतंत्र सेनानी एवं लोकतंत्र प्रहरी परिवार सहित लगभग 1500 भोपाल पहुंचेगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!