छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर कमलनाथ ने साधा निशाना, कहा आडम्बर से नहीं विश्वास से निवेश आता है

चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे कमलनाथ-नकुलनाथ

Chhindwara 27 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे। विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होने के उपरांत स्थानीय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नेताद्वय का गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी आगवानी की।
ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उपस्थित मीडियाकर्मियों से चर्चा में कमलनाथ ने हाल ही में भोपाल में सम्पन्न हुए इन्वेस्टर समिट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आडम्बर से नहीं बल्कि निवेश विश्वास से आता है।

इन कार्यक्रमों में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं किन्तु नतीजा सिफर ही निकलता है। भाजपा की सरकार में जितने भी इन्वेस्टर समिट हुई है उनका नतीजा सभी के सामने हैं। निवेश केवल विश्वास से होता है, विश्वास होगा तो निवेश होगा। विश्वास ही नहीं होगा तो निवेश भी नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि समिट हुआ है, लेकिन इसका कोई नतीजा निकलेगा ऐसी गारंटी नहीं है।

पूर्व सीएम श्री नाथ ने आगे कहा कि सरकार को विश्वास पैदा करना होता है, निवेश की ऐसी नीतियां लानी होती जिसका लाभ सभी को मिले, केवल आयोजनों को भव्य रूप देने और कागजों में करोड़ों रुपयों के निवेश का दावा करना जनता को झूठे सपने दिखाना है जो भाजपा की सरकार लगातार कर रही है। उद्योगपति सरकार पर विश्वास होने के बाद निवेश करते हैं, लेकिन निवेश करने के लिए पहले विश्वास बनाना नितांत आवश्यक है। विश्वास ही नहीं है तो इन्वेस्टर समिट का नतीजा साकारात्मक कैसे निकलेगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की प्रगति का स्वर्णिम अध्याय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button