क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूध्द सतत जारी कार्यवाही

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देश पालन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में जहरीली एवं अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी मंत्री वर्मा का प्रवास कार्यक्रम सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा प्राप्त अधिकृत कार्यक्रमानुसार सोमवार 28 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे सिवनी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा मंगलवार 29 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के साथ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा दोपहर 02 बजे सिवनी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री वर्मा का प्रवास कार्यक्रम

इसी क्रम में आबकारी विभाग के दल द्वारा 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024 तक वृत्त उत्तर में 08 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 528880 रू. अनुमानित मूल्य की 112.0 ब.ली. मदिरा एवं 5020 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इसी तरह वृत्त दक्षिण में 07 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 14538 रू. अनुमानित मूल्य की 56.17 ब.ली. मदिरा एवं 00 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। वृत्त शहर में 11 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 76507 रू. अनुमानित मूल्य की 67.52 ब.ली. मदिरा एवं 600 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

वृत्त लखनादौन में 11 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 78768 रू.अनुमानित मूल्य की 56.3 ब.ली.मदिरा एवं 645 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। वृत्त घंसौर में 10 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 76568 रू. अनुमानित मूल्य की 53.8 ब.ली. मदिरा एवं 630 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!