NAS – 2024 के द्वितीय मॉक टेस्ट का होगा विश्लेषण

सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि 04 दिसम्बर 2024 को देश मे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2024 का आयोजन किया जाना है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल का पत्र क्रमांक/रा. शि.के. / मूल्यांकन / परख / राष्ट्रीय सर्वेक्षण/2024/4686 भोपाल, दिनांक 10.10.2024 के परिपालन में एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में NAS -2024 की तैयारियां जिले के समस्त शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, मदरसा, नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 3. कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के बच्चों को कराई जा रही है। पत्र के परिपालन में समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 3 एवं 6 में अध्यनरत विद्यार्थियों का प्रथम मॉक टेस्ट 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 2024 के मध्य एवं द्वितीय मॉक टेस्ट 24 से 26 अक्टूबर, 2024 के मध्य आयोजित किया गया है।
छात्रों के शैक्षणिक स्तर का आंकलन करने एवं उनका निदान करने के लिए द्वितीय मॉक टेस्ट की ओएमआर शीट को जिला स्तर पर स्कैन किया जा रहा है। स्कैनिंग के पश्चात परिणाम का विश्लेषण किया जावेगा एवं लर्निंग आउटकम्स में छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार आवश्यक तैयारियां विद्यालय स्तर पर कराई जावेगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 25.10.2024 को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा समस्त बीआरसीसी, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी, बीएसी एवं जन शिक्षकों को NAS -2024 में जिले के बेहत्तर प्रदर्शन किये जाने हेतु मार्गदर्शन दिया जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये है।




