छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलाराजनीतिसिवनी

नगर उत्तर मंडल कार्यसमिति का आयोजन सम्पन्न

नगर उत्तर मंडल कार्यसमिति का आयोजन सम्पन्न

 

 

    सिवनी 24 मई 2023 

सिवनी यशो:- मंगलवार को 4:30 बजे भाजपा कार्यालय बारापत्थर में नगर उत्तर मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत हुई। इस अति आवश्यक बैठक मे मंडल पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, सहप्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक/सहसंयोजक, आई टी सेल, सोसल मीडिया प्रभारी, मंडल क्षेत्र में निवासरत समस्त जिला कार्यसमिति सदस्य , जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य , वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं अभियान की मंडल टोली के संयोजक एवं सहसंयोजक एवं सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थिति रहे।
मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार द्वारा माह भर चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा सरकार 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी।
अगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तर मंडल संजय पप्पू सोनी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों को निष्ठा पूर्वक करने के लिए मार्गदर्शित किया।
विशेष वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालमणि लालू राय जी ने सभी पदाधिकारी को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बताया की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाना है और यह सुनिश्चित करना है की सभी योजना का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच पा रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी वेद सिंह ठाकुर जी ने अपने अभिभाषण में सभी कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधे हुए कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार किया।
मंच संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष उत्तर मंडल अनूप मिश्रा जी द्वारा किया गया एवं बैठक के अंत में आभार व्यक्त भाजयुमो नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाडे द्वारा किया गया।
नगर समिति की इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जैन जी, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक विनोद सोनी जी, जिला उपाध्यक्ष लालमणि लालू राय जी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सनोडिया जी, जिला मंत्री डॉक्टर अभिजीत चौहान जी जिला सह कार्यालय मंत्री ओम प्रकाश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रंजन मिश्रा जी, मंडल प्रभारी परसराम सनोडिया जी, नगर अध्यक्ष उत्तर मंडल संजय पप्पू सोनी जी नगर उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके जी एवं समस्त पदाधिकारी, जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!