मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन 

बरघाट यशो:- बेटी बचाओं बेटी पढाओ अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना बरघाट में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला मण्डल एवं स्व- सहायता समूहों के सदस्यों एवं आशा कार्यकर्ता एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय लैंगिक समानता एवं बाल सरंक्षण मुद्दे पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत उपस्थित सदस्यों को बालक एवं बालिकाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों समान अवसर अधिकार और दायित्व के बारे में जानकारी दी गयी ।
बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन  - Seoni News
 सिविल अस्पताल बरघाट में बालिका जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसके अंतर्गत माह में जन्मी सभी बालिकाओं का जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया एवं बालिकाओं की माता को उपहार देकर मिठाई खिलायी गयी।
 मंगल भवन बरघाट में श्रीमती इमरता साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बरघाट, श्रीमती निधि ऋषभ जायसवाल सभापति पार्षद, श्रीमती मधुवाला जायसवाल उपा. महिला मोर्चा बरघाट की उपस्थिति में एक बालिका एवं दो बालिका पर परिवार नियोजन अपनाने वाले माता पिता का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि द्वारा अभिभावकों को सम्मान पत्रों का वितरण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button