मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
भाजपा का सदस्यता अभियान देश को सशक्त करने का अभियान है – आलोक
लखनादौन विधानसभा के अनेक बूथ केन्द्रों में व्यापक जनसंपर्क कर चलाया गया सदस्यता अभियान
सिवनी यशो:- यह सदस्यता अभियान सिर्फ संगठन के विस्तार का ही नहीं बल्कि देश को सशक्त और मजबूत करने का भी अभियान है । आज जिस तरह विपक्ष द्वारा भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को तिलांजलि देकर विभाजन कारी राजनीति की जा रही है और देश को कमजोर करने वाली शक्तियां प्रबल हो रही है उसका सामना करने के लिए हमारी सरकार तो मजबूती के साथ खड़ी हुई है हमारे संगठन को भी सशक्त होकर उसका साथ देना होगा। इस आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज विभिन्न ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे सदस्य अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच कही गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, जिला अध्यक्ष श्री दुबे द्वारा आज ग्राम सिहोरा आदेगांव मंडल लखनादौन नगर के वार्ड क्रमांक 11,12 15 सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक जनसंपर्क किया गया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा की विचारधारा, रीति नीतियों एवं कार्यों से अवगत कराते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर एवं विजय उइके, नाहर पटेल मंडल अध्यक्ष, आशीष गोलहानी प्रमोद पटेल जिला मंत्री नरेश सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।





