WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमधर्ममध्यप्रदेश

मंदिर में गो मांस फेंकने से जावरा में आक्रोश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस 

  भोपाल :- गत 14 जून को प्रदेश के  रतलाम जिले के जावरा नगर में  के जगन्नाथ महादेव मंदिर में गाँवंश के अवशेष फेंक कर मंदिर को अपवित्र करने की घटना के पश्चात जावरा में भारी आक्रोश का वातावरण निर्मित होगया था और यह तनाव शुक्रवार के पश्चात शनिवार को भी रहा । जावरा में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया है । पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोषियों के मकान पर बुलडोजर भी चलाने की कार्यवाही की गयी है । चारों आरोपियों का पुलिस ने शनिवार को जुलूस निकाला। इसके साथ ही चारों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई करते हुए इन्हें उज्जैन के भैरोगढ़ जेल भेज दिया है। चार में से नौशाद नामक व्यक्ति पर पहले से 28 केस दर्ज वह जिला बदर भी रह चुका है। शेष तीनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है । सलमान गैरेज पर काम करता है। शाकिर कुछ नहीं करता परंतु उसके पास भौतिक संसाधन पूरे है और घर में सीसीटीव्ही कैमरा भी है जिससे पुलिस को अंदेशा है कि उसका ऐसा कोई काम नहीं है जिससे उसे सीसीटीब्ही कैमरा की आवश्यकता हो पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर रही है । 
मंदिर में मांस फेंकने का इन पर है आरोप
मंदिर में मांस फेंकने का इन पर है आरोप
आरोपी सलमान और शाकिर को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों पर मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का आरोप है। वहीं, आरोपी शाहरुख और नौशाद को शुक्रवार की  देर रात पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों की गोवंश काटने का काम किया है । 
शुक्रवार को जगन्नाथ महादेव मंदिर के अंदर एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर हंगामा कर दिया और  व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खोले ।  लोगो का हुजूम सड़क पर आ गया सड़क पर जाम लग गया । हालत ये हो गई कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 
आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
शुक्रवार की शाम तक, दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल रोड पर उनके ‘अवैध रूप से निर्मित घरों’ को प्रशासन ने तुरंत ध्वस्त कर दिया। शहर काजी जावरा शफी अहमद भूरू खान ने मंदिर को अपवित्र करने की निंदा की और एक प्रेस बयान जारी कर शांति का आह्वान किया।
घटना की जानकारी सुबह लगभग 3:00 बजे मंदिर के ने गश्ती दल को दी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर और सीएसपी दलबल सहित वहाँ पहुँच गये थे और कुछ ही देर में घटना की गंभीरता को समझते हुये एसपी भी जावरा पहुँच गये थे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!