Uncategorized
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: कुरई और सुकतरा मंडलों में कार्यशालाएँ संपन्न
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने भाजपा के इतिहास और विकास पर व्याख्यान दिया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
Seoni, March 21, 2026:
सिवनी यशो:- हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसका गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विचारधारा रही है। भाजपा के सदस्य लगातार अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर हैं और अपने पितृ पुरुषों के सपनों को साकार करने में जुटे हैं।

उक्त आशय की बातें कुरई और सुकतरा मंडलों में आयोजित कार्यशालाओं में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने भाजपा के इतिहास और विकास पर व्याख्यान में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष और समर्पण की कहानी है। पार्टी की स्थापना 1980 में हुई, लेकिन इसके मूल में 1951 में भारतीय जनसंघ था। पहले संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी रहे, जबकि मुस्लिम चेहरे के रूप में सिकंदर बख्त महासचिव बने।
भाजपा का राजनीतिक सफर:
- 1984: केवल 2 सीटें; संगठन निर्माण और जनाधार बढ़ाने को प्राथमिकता दी।
- 1996-1999: वाजपेयी पहले प्रधानमंत्री बने; सरकारें बहुमत न होने और गठबंधन कारणों से अस्थिर रहीं।
- 1999-2004: वाजपेयी ने गठबंधन सरकार चलाई।
- 2014: नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार (282 सीटें)।
- 2019: भाजपा ने 303 सीटें जीतकर केन्द्र में पुनः सरकार बनाई।
कुरई मंडल में प्रमुख उपस्थित लोग:
- मंडल अध्यक्ष: सागर सूर्यवंशी
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री: लोचन सिंह मार्शकोले
- भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष: जगेश्वर पांडेय
- पंकज श्रीवास्तव, नरेश हेंगे, गंगा देशमुख
- श्री मति आरती कोरी, शशि बाला ककोडिय़ा, नीलू यादव
सुकतरा मंडल में प्रमुख उपस्थित लोग:
- मंडल अध्यक्ष: चंद्रभान रघुवंशी
- जिला मंत्री: नीलकांत तिवारी
- देवेन्द्र रहांगडाले, अशोक सहनागत, लेखराज वर्मा, सुंदर पटेल
- सहस्त्रा नरवेदी, गेमेन्द्र परिहार, नरेंद्र पटेल
- नीलकांत सनोडिया, मानसिंह सनोडिया, कीरसिंह ऐड़े






One Comment