धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव

अक्षय तृतीया पर सिवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा

परशुराम जयंती सिवनी 2026 – नंदीकेश्वर धाम, डूण्डा सिवनी में आयोजित होगा

Seoni 11 April 2026
सिवनी यशो: – भृगुकुल नंदन, भगवान विष्णु के षष्ठम अवतार भगवान श्री परशुराम जी का पावन प्राकट्य महोत्सव अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सिवनी जिले में अत्यंत भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। यह अलौकिक आयोजन दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को ब्राह्मण समाज मंगल भवन प्रांगण, नंदीकेश्वर धाम, डूण्डा सिवनी में आयोजित होगा।

यह भी पढ़े :- ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन : यज्ञोपवीत संस्कार और प्रतिभा सम्मान में संस्कार, संस्कृति और संकल्प का संगम

इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और अंततः ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य महाराज श्री के शुभहस्तों से प्रतिष्ठित श्रीमाता राजराजेश्वरी एवं भगवान परशुराम सिद्ध मंदिर परिसर में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित होगी। यह धर्मसभा सनातन संस्कृति, धर्म एवं समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।

भगवान परशुराम की प्रतिमा नंदीकेश्वर धाम, परशुराम जयंती सिवनी 2026
परशुराम जयंती सिवनी 2026 – नंदीकेश्वर धाम सिवनी में 19 अप्रैल को परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा आयोजित होगी।

आध्यात्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा

कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा श्रीमाता त्रिपुर सुंदरी एवं भगवान परशुराम जी का अभिषेक, श्रृंगार, पूजन-अर्चन संपन्न किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-  श्रीमाता मंदिर नंदीकेश्वर धाम का पाटोत्सव आज

द्वितीय चरण में दोपहर 3 बजे सिवनी नगर के प्राचीन मठ मंदिर प्रांगण से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नंदीकेश्वर धाम, डूंडा सिवनी पहुंचेगी। यहाँ पहुंचकर यह शोभायात्रा भव्य धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगी।

कार्यक्रम समय:
सुबह 09:00 बजे – अभिषेक एवं पूजन
दोपहर 03:00 बजे – भव्य शोभायात्रा

 
परशुराम जयंती सिवनी 2026 –  मुख्य अतिथि
  • पं. नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृहमंत्री, म.प्र.)

कार्यक्रम अध्यक्ष

  • पं. संजय शर्मा (पूर्व विधायक, तेन्दूखेडा)

विशिष्ट अतिथि

  • पं. राजीव शर्मा (आईएएस, आयुक्त भोपाल)
  • पं. बेनीशंकर शर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता)
  • डॉ. पं. के. के. चतुर्वेदी (शिक्षाविद्)

विशेष आमंत्रित

  • पं. डॉ. एम.एन. त्रिवेदी
  • पं. डॉ. सलिल त्रिवेदी
  • पं. डॉ. सौरभ जठार
  • पं. डॉ. एस. के. सुरोठिया
  • पं. श्रीमती नीता पटेरिया
  • पं.  राजेश त्रिवेदी
भगवान परशुराम की प्रतिमा नंदीकेश्वर धाम, परशुराम जयंती सिवनी 2026
परशुराम जयंती सिवनी 2026 – सिवनी में मातृशक्ति द्वारा परशुराम जयंती कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क अभियान

मातृशक्ति का जनसंपर्क अभियान

परशुराम जयंती सिवनी 2026  कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर समितियों द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में मातृशक्ति की टोली ने सिवनी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विप्र परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

विशेष संदेश

यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और धर्म जागरण का महापर्व है।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button