धर्मसिवनी

श्रीमाता मंदिर नंदीकेश्वर धाम का पाटोत्सव कार्यक्रम संपन्न 

Seoni 21 May 2025
सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में ,आगामी ज्येष्ठ कृष्ण नवमी तिथि, तदनुसार 21 मई, को ,श्री माता राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी तथा भगवान श्री परशुराम मंदिर ,नंदीकेश्वर धाम बरघाट रोड सिवनी में, पाटोत्सव का दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ बता दें कि 6 वर्ष पूर्व 9 मई 2018 को, *धर्म सम्राट ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के शुभ हस्ते, श्री परशुराम सामाजिक भवन परिसर बरघाट रोड सिवनी के सिध्द मंदिर में, *श्री माता त्रिपुर सुंदरी तथा भगवान श्री परशुराम  के दिव्य विग्रह की स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।
 
इस शुभ तिथि में ,प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में, विधि विधान से पाटोत्सव का कार्यक्रम आयोजित संपन्न किया गया । जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में  श्री परशुराम मंदिर में विधि विधान से पूजन ,अर्चन, वंदन, हवन ,आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया । उल्लेखनीय है कि मंदिर निर्माण एवं मूर्तियों की स्थापना में इंजी. राजीव मिश्रा तथा पं. भुवनेश्वर शुक्ला का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ था। 
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित श्री माता एवं भगवान श्री परशुराम जी के विग्रह के लिए रजत मुकुट, छत्र तथा आभामंडल श्री चरणों में समर्पित करने का विशेष सौभाग्य वर्तमान अध्यक्ष श्री दिलीप तिवारी जी को प्राप्त हुआ है। 
जिला, नगर, एवं विकास खंड, ब्राह्मण समाज संगठन के सभी अध्यक्ष तथा पदाधिकारी , मान.आजीवन सदस्यों व अनुषांगिक संगठन- युवा-शाखा, महिला- शाखा, परशुराम वाहिनी, मंदिर समिति, नारायणी सेना, के सभी पदाधिकारी सदस्यों इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!