Fri, 23 Oct 2026 | 03:21:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

यज्ञोपवीत संस्कार आयोजन को लेकर केवलारी में ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 20, 2026 01:57 am / Post views : 282

यज्ञोपवीत संस्कार आयोजन को लेकर केवलारी में ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न
शेयर करें:

यज्ञोपवीत संस्कार आयोजन को लेकर केवलारी में ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती प्राकट्य महोत्सव, 6 फरवरी को उपनयन संस्कार व प्रतिभा सम्मान


केवलारी (सिवनी) यशो :-  सिवनी जिला ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 23 जनवरी बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य महोत्सव एवं 6 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञोपवीत संस्कार व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर दिनांक 18 जनवरी को केवलारी स्थित खैर माई माता मंदिर परिसर में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केवलारी ब्लॉक के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों सहित जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

🌸 स्वागत एवं उद्बोधन

स्वागत उद्बोधन के पश्चात डॉ. अविनाश तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी का स्वागत किया गया। वहीं दामोदर शुक्ला द्वारा जिला महासचिव प्रशांत शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

📜 समाज सुधार व संस्कारों पर मंथन

ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर शुक्ला ने समाज का स्वयं का संविधान बनाने, सामाजिक सुधार एवं उत्थान पर जोर दिया।

जिला महासचिव प्रशांत शुक्ला ने समाजजनों से यज्ञोपवीत संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।

बैठक में समाज में बढ़ रहे अंतरजातीय विवाह और संस्कारों में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई।

👩‍🦰 महिलाओं की सहभागिता पर जोर

श्रीमती शकुंतला तिवारी ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

यह भी पढ़ें - छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल, बाद में माफी

दुर्गेश्वरी शर्मा ने गीता पराभक्ति मंडल के माध्यम से संस्कारिक शिक्षा की पहल का स्वागत किया।

📞 पंजीयन हेतु संपर्क

  • उपनयन संस्कार: सोनू महाराज (9131914714), गौरी शंकर तिवारी (8878980051)
  • श्रीमती शकुंतला तिवारी (9131427744), श्रीमती गीता अवस्थी (6261623785)
  • प्रतिभा सम्मान: श्रीमती सुधा शुक्ला (8770910991), दुर्गेश्वरी शर्मा (8770757212)

बैठक का समापन जिला अध्यक्ष पं. दिलीप दुबे द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

https://www.google.com/amp/s/www.amarujala.com/amp/uttar-pradesh/kasganj/the-yagyopaveet-ceremony-will-take-place-on-april-19-and-20-kasganj-news-c-175-1-kas1001-141858-2026-01-07

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष