सिवनीमध्यप्रदेश

सेवा से जनकल्याण, स्वास्थ्य से राहत और मातृशक्ति को आत्मनिर्भरता का संबल

सेवा मेरा योगदान’ में 2300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 450 चश्मे वितरित; 50 सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर किट से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा

सेवा मेरा योगदान: 2300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को स्वरोजगार का संबल

Seoni, 08 October 2026
सिवनी यशो:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में गुरुवार को बाहुबली लॉन में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम ने सेवा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर साकार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में हुए इस विशाल आयोजन में 2300 से अधिक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को 450 नि:शुल्क चश्मों का वितरण, 75 आयुष्मान कार्ड, 35 दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र तथा मातृशक्ति को 50 सिलाई मशीनें और ब्यूटी पार्लर किट प्रदान की गईं। ओमकला केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करीब 450 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

सिवनी में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर और सिलाई मशीन वितरण
सेवा मेरा योगदान: 2300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को स्वरोजगार का संबल – फोटो हरिओम सोनी 

सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में नाक-कान-गला, हड्डी रोग, महिला रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। आयुष विभाग, पैथोलॉजी, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा नि:शुल्क दवा वितरण की सुविधा भी उपलब्ध रही। जांच में चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों के 10 अक्टूबर को झोतेश्वर में ऑपरेशन किए जाएंगे।

सेवा को बनाया जनभागीदारी का अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। इन वर्षों में देश ने शासन और जनसेवा की कार्यशैली में बड़ा परिवर्तन देखा है। विकास, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हुए कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनके भी 23 वर्ष पूरे हो चुके हैं और लगातार प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक लोगों की सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर किसी व्यक्ति की मदद की सीमा होती है, लेकिन पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उन्हें व्यापक लाभ दिलाया जा सकता है। इसलिए व्यक्तिगत सहयोग के साथ जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी प्राथमिकता है।

सिवनी में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर और सिलाई मशीन वितरण
सेवा मेरा योगदान: 2300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को स्वरोजगार का संबल – फोटो हरिओम सोनी 

विधायक ने शिविर में सेवा दे रहे चिकित्सकों का सम्मान करते हुए कहा कि पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना ईश्वर की पूजा से कम नहीं है। चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता और समय देकर जिस तरह जरूरतमंदों की सेवा की, उससे अनेक परिवारों को राहत मिली है।

ओमकला केंद्र की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि ओमकला केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त मातृशक्ति को हर वर्ष सिलाई मशीनें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। अब प्रयास रहेगा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को सहायता दिलाई जाए, ताकि वे अपने हुनर को स्वरोजगार में बदल सकें।

उन्होंने कहा कि केवल प्रशिक्षण देना पर्याप्त नहीं है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के हाथों में रोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन पहुंचाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 50 सिलाई मशीनें एवं ब्यूटी पार्लर किट वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक बहनों को भी ऐसे संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सिवनी में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर और सिलाई मशीन वितरण
सेवा मेरा योगदान: 2300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को स्वरोजगार का संबल – फोटो हरिओम सोनी 

मीना बिसेन बोलीं—सेवा और आत्मनिर्भरता दोनों जरूरी

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराकर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान की भावना को सार्थक करता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर किट उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मातृशक्ति अपने हुनर को रोजगार में बदलकर परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे सकेगी।

450 प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में ओमकला केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करीब 450 सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं 50 सिलाई मशीनें एवं ब्यूटी पार्लर किट वितरित कर महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया गया।

आयोजन में दिव्यांगजनों की सहायता तथा पात्र नागरिकों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहा। उद्देश्य यही रहा कि जरूरतमंदों को अलग-अलग स्थानों पर भटकने के बजाय एक ही परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच, दवा, चश्मे और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

सिवनी में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर और सिलाई मशीन वितरण
सेवा मेरा योगदान: 2300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को स्वरोजगार का संबल – फोटो हरिओम सोनी 

उद्योग और कृषि क्षेत्र के सफल हितग्राही भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में उद्योग विभाग की ओर से सफल उद्यमियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में सफलता प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण-पत्र दिए गए तथा कृषि संबंधी योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी दी गई। वहीं चंदेल चश्मा की ओर से मुकेश चंदेल द्वारा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स चश्मे प्रदान किए गए।

संतोष अग्रवाल ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान, कई दिनों की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम की सफलता के पीछे भाजपा जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल तथा उनकी टीम की कई दिनों से चल रही तैयारियों और लगातार किए गए प्रयासों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य शिविर में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं से लेकर विभिन्न विभागों, चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और सेवा से जुड़े लोगों के बीच समन्वय बनाने तक व्यवस्थाओं को लगातार गति दी गई।

संतोष अग्रवाल ने आयोजन की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और मातृशक्ति के सशक्तिकरण को एक साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अनेक विभागों ने सहयोग किया और उपस्थित रहकर आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिलाने में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी टीम की सक्रिय भूमिका रही। कई दिनों की मेहनत, विभागों से समन्वय और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी के परिणामस्वरूप शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, भाजपा जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक गजानंद पंचेश्वर, जिला महामंत्री मुकेश बघेल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश राजपूत, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी राजेश पवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, डॉ. अभिजीत चौहान, संतोष नगपुरे, नवनीत सिंह ठाकुर, राकेश बैस, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ नेता ओम दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा नाग, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरेन्द्र डहेरिया, मुनिया टांक, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, अभिषेक दुबे, रामजी चंद्रवंशी, नितेश सनोडिया, राजेन्द्र बघेल, शंकर लाल उट्टी, जयदीप सिंह ठाकुर, ओम राजपूत, श्रीमती किरण वाहने, रूकमणी सनोडिया, श्रीमती नीतू दुबे, अनीता राठौर, एकता चौरसिया, शारदा कश्यप, रजनी मालवी, सुनीता सतनामी सहित विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं उनकी टीम, ओमकला केंद्र के संचालक हरिओम सोनी, साक्षी सोनी एवं उनकी टीम, प्रशिक्षणार्थी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो हरिओम सोनी
यह भी पढ़े :-

बंजारी घाट पर कंटेनर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, आठ घायल

आत्मरक्षा के गुर सीख सशक्त बन रहीं कुरई की बेटियां

दुर्गा उत्सव और दशहरा को लेकर बंडोल में शांति समिति की बैठक

137 वर्षों से अनवरत रामलीला, किरीट पूजन और मंच पूजन के साथ आज से होगा शुभारंभ

https://mybharat.gov.in/vo/pages/event_detail?event_name=event-223246&key=203223246203

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!