धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े, वहां-वहां बनेंगे तीर्थ स्थल
Seoni 18 January 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 33 करोड देवी- देवताओं में हमारी संस्कृति समाहित है। 500 साल बाद भगवान राम आयोध्या में जिस प्रकार विराजमान हुए उसी प्रकार प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, वहां-वहां तीर्थ स्थल बनाये जायेंगे। उन्होंने बहुजन हिताय- सर्वजन सुखाय की अवधारणा के आधार पर बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता जाहिर की साथ ही कहा कि अमरकंटक, महेश्वर, उज्जैन, चित्रकूट आदि धार्मिक स्थलों के विकास कार्य सांस्कृतिक दृष्टि से प्रदेश को संपन्न बनाया जायेगा। यह बात डां. मोहन यादव ने सिवनी जिले में आयोजित स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुये कही ।



