मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री का विधायक निवास में आत्मीय स्वागत

Seoni 18 January 2025
सिवनी यशो:- आज सिवनी नगर के पालीटेक्निक मैदान पर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य करने सिवनी पहुँचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पालीटेक्रिक के कार्यक्रम के पश्चात सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के सिवनी स्थित निवास पर पहुँचे एवं परिवारजनों डां. मोहन यादव ने भेंट की ।

मुख्यमंत्री का विधायक निवास में आत्मीय स्वागत - Seoni News

  विधायक श्री राय के परिवार ने मुख्यमंत्री के पहुँचने पर शाल श्रीफल, पुष्पहारों से स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया । डां. मोहन यादव ने श्री राय के निवास पर भोजन भी किया इस अवसर सिवनी विधायक के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सहित पार्टी के नेतागण एवं सिवनी विधायक के स्नेहीजन उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button