मध्यप्रदेशसिवनी

13 मार्च को ‘‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी PM Kisan 22nd Installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को जारी होगी 22वीं किस्त

13 मार्च को ‘PM Kisan Utsav Diwas’, किसानों को मिलेगी PM Kisan 22nd Installment
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को जारी होगी 22वीं किस्त

Seoni 10 March 2026
सिवनी यशो:-  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को PM Kisan 22nd Installment की राशि 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इस अवसर पर जिले में ‘PM Kisan Utsav Diwas’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गुवाहाटी से होगा PM Kisan 22nd Installment कार्यक्रम का मुख्य प्रसारण

कार्यक्रम का मुख्य प्रसारण गुवाहाटी (असम) से किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण जिला, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान कार्यक्रम से जुड़ सकें और योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।

पटवारी होंगे Village Nodal Officer

योजना से जुड़े ग्रामों में पटवारियों को वीएनओ (Village Nodal Officer) के रूप में नामांकित किया गया है। वीएनओ किसानों को कार्यक्रम से वर्चुअली जोड़ने के साथ ही उन्हें पीएम किसान योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग की दी जाएगी जानकारी

किसानों को किश्त प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार और बैंक खाते की लिंकिंग के साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देखने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

PM Kisan 22nd Installment का लाइव प्रसारण देखने के लिए किसान https://pmindiawebcast.nic.in लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

जिला स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/lucknow/photo-gallery-pm-kisan-samman-nidhi-22nd-installment-date-in-uttar-pradesh-ekyc-update-latest-news-in-hindi/3135778

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!