छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी योजना : शेषराव यादव

बूथ बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, 2047 के विकसित भारत का रखा विजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी योजना : शेषराव यादव

बूथ बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, 2047 के विकसित भारत का रखा विजन

Chhindwara 10 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01, 45 एवं 48 में आयोजित बूथ बैठकों के दौरान

वीबी-जी रामजी योजना को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का ही प्रतिफल है
वीबी-जी रामजी योजना, जो वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।
वीबी-जी रामजी योजना के माध्यम से गांवों को समृद्ध, आत्मनिर्भर और रोजगार-संपन्न बनाया जाएगा।

इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जा रही है,

जबकि मनरेगा में केवल 100 दिन का प्रावधान था।

 वीबी-जी रामजी योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार
  • गांवों में अधोसंरचना और आजीविका का विकास
  • कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार
  • पंचायतों को कार्यों के लिए सशक्त अधिकार

उन्होंने बताया कि-

कांग्रेस शासनकाल में इस योजना के लिए मात्र 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान था,

जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाकर पहले 74 हजार करोड़ किया और अब सुधारों के साथ
इसे 95 हजार करोड़ रुपये के बजट के साथ लागू किया जा रहा है।
यह बजट कांग्रेस शासनकाल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

शेषराव यादव ने कहा कि-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के
ग्राम स्वराज, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को धरातल पर उतार रहे हैं।

कृषि वर्ष 2026 में कृषि को उद्योग और रोजगार से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में
सरकार ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 15 विभागों की संयुक्त कार्ययोजना बनाकर
कृषि को रोजगार और उद्योग का सशक्त माध्यम बनाएगी।

यह पूरी प्रक्रिया एक सुधारात्मक व्यवस्था का हिस्सा है।

कांग्रेस को इस योजना का विरोध करने के बजाय तथ्यों के साथ चर्चा करनी चाहिए।

वीबी-जी रामजी योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
विकसित भारत संकल्प को धरातल पर उतारने वाला राष्ट्रीय स्तर का मिशन है।

अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि-

कांग्रेस भ्रम फैलाकर ग्रामीणों को गुमराह कर रही है,

जबकि यह योजना गांवों में विकास की नई क्रांति लाने वाली है।

वीबी-जी रामजी अधिनियम से गांवों में अधोसंरचना का विकास होगा
और गरीबों, मजदूरों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिलेंगे।

https://www.primetvindia.com/prime-minister-modi-is-implementing-mahatma-gandhis-vision-of-village-self-rule-self-reliance-and-self-sufficiency-on-the-ground/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!