मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सदस्यता अभियान के तहत धनौरा मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने ली बैठक

  सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के तहत जिले में सदस्यता अभियान अपने अंतिम चरण है परंतु भाजपा कार्यकत्र्ताओं का जज्बा पूरे सबाब है और सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है । भाजपा द्वारा सदस्यता के विशेष अभियान के लिये प्रभारी नियुक्त किये कर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के लिये कार्यकत्र्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है । इसी श्रंखला में केवलारी विधानसभा के धनौरा मंडल के विशेष सदस्यता प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने धनौरा मंडल में कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के लिये आग्रह किया । श्री राय की उपस्थिती विशेष सदस्यता अभियान के लिये आयोजित बैठक में धनौरा मंडल अध्यक्ष सुजीत मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नवल श्रीवास्तव मंडल प्रभारी पीयूष दुबे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री राय ने बैठक के पश्चात कुछ स्थानों में अभियान चलाकर भाजपा सदस्यता अभियान से अनेक व्यक्तियों को जोड़ा गया एवं कहा गया है कि दीपावली तक प्रत्येक कार्यकत्र्ता मंडल स्तर पर अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाये और अपने अपने बूथों को मजबूती प्रदान करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!