क्राइमसिवनी

व्यापारी की गोदाम से लाखों का मक्का बीज हुआ चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे मिले टूटे हुए, डीवीआर भी ले गये चोर

Seoni 09 May 2025
छपारा यशो:- खरीफ की फसल का सीजन शुरू होने से पहले व्यापारियों के द्वारा अपनी गोदाम में खाद और बीज का स्टॉक किया जाने लगा है. वहीं छपारा के खाद बीज के व्यापारी अनिल लाल अग्रवाल की गोदाम से लाखों रुपए की मक्का चोरी की वारदात सामने आई है । जिस मामले को लेकर छपारा पुलिस जांच में जुटी है । अनिल अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार की शाम 7:00 बजे उनके राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित छपारा कला और सादक सिवनी के बीच खेत में मौजूद गोदाम में मक्का का बीज आया था । जिसे शाम को ही ट्रक से खाली गोदाम रखा गया था. शुक्रवार को जब वह सुबह गोदाम पहुंचे तो उनके होश उड़ गए देखा कि गोदाम की सटर टूटी हुई है. और सीसीटीवी कैमरे बिखरे पड़े हुए हैं . गोदाम में रखा लगभग 130 बैग अज्ञात चोरों के द्वारा गोदाम से चोरी कर ले गए. जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए अनुमानित है ।

शातिर चोरों ने गोदाम के ताले तोड़े बगैर सटर को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़कर भी तहस-नहस कर दिया है। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे का जो डीवीआर होता है उसे भी चोरी कर ले गए ।

फिलहाल इस घटना की छपारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. छपारा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. और मामले की जांच में फिलहाल छपारा पुलिस जुटी है. वहीं यह घटना छपारा पुलिस के लिए चुनौती से काम नहीं है. क्योंकि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे कैमरा को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है. वही व्यापारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसी मक्का बीज के चोरी किया है बाजार में किसानों को जिसकी सबसे ज्यादा मांग है. फिलहाल देखने वाली बात होगी छपारा पुलिस कब तक इस चोरी का खुलासा कर पाती है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!