क्राइमसिवनी

सटोरियों के विरूद्ध पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही सात स्थानों पर छापामारा

Seoni 27 May 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में चल रहे जुआ, सटटा, शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति पूजा पांडे के द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सोमवार को ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर शहर के अनेक स्थानों में सट्टा पट्टी लिखने वालों को दबोचने में सफलता प्राप्त की । पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानो पर घेराबंदी कर दबिश देकर छापामार कार्यवाही की जिसमें 07 आरोपियों के विरूद्ध अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिख रहे जो आरोपी पकड़े गये उनसे 2835/- रूपये, सटटा पटटी एवं पेन जप्त किये गये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!