मध्यप्रदेशसिवनी

नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा को प्रभारी मंत्री ने दिखाई गई हरी झंडी

Seoni 27 May 2025
सिवनी यशो:- गत 25 मई को सिवनी जिला के घंसौर विकास खण्ड में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत!मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चलाए जा रहे। पूरे प्रदेश में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा कार्यक्रम को मंडला लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते , सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री करण वर्मा जी , श्रीमती कृष्णा गौर जी( राज्य मंत्री, ) सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले , केवलारी विधायक रजनीश सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया।

जिसमें जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन,जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पवार,जनपद सीईओ श्रीमती श्रद्धा सोनी चौबे पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला जी एवं विकास खण्ड समन्वयक श्रीमती मधुबाला चौरसिया सभी परामर्शदाता एवं नवांकुर संस्था तथा सीएमसीएलडीपी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे! उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा जलदूत के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएमसीएलडीपी छात्रों दीपक यादव ,रोशनी यादव उमा विश्वकर्मा को। प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!