क्राइमधर्मराजनीतिसिवनी

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल

  सिवनी यशो:- सोशल मीडिया पर अभद्रता पूर्ण टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल पहुँचाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18/08/24 को विशाल ठाकुर एवं अन्य व्यक्ति थाना में शिकायत लेकर आये कि किसी अयान खान नाम की फेसबुक आईडी की स्टोरी में एक विवादास्पद धार्मिक पोस्ट डाली गयी है। उक्त फेसबुक में अयान खान के नाम से डाली गयी स्टोरी से हिन्दु धर्म के लोगों में नाराजगी थी। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी फेसबुक आईडी के संचालक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पंजीबद्ध अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने अयान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी0डी0 शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पूजा पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी के द्वारा तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी शुरू की गयी जो अयान खान नाम से फेसबुक आईडी चलाने वाले युवक की तलाश कर तत्काल पकडकर थाना लाये जिसके मोबाईल में चैक करने पर उक्त नाम अयान खान की फेसबुक आईडी का चलना पाया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

सिवनी जिला संवेदनशील जिलों में है जहां पर हिन्दु मुस्लिम एवं अन्य धर्म के मानने वाले लोग निवास करते हैं। किसी भी धर्म के प्रति कोई भी व्यक्ति अर्नगल टिप्पणी करता है तो उससे जिले में कानून व्यवस्था निर्मित होने की संभावना रहती है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने एवं समाज में शांति व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता सतत सक्रिय हैं।

अपील – पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म संप्रदाय के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, लिंकडेन, गूगल, यूट्यूब आदि में किसी भी प्रकार की अभद्र एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न करे अन्यथा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी।

आरोपी – सकलैन हैदर उर्फ अयान खान पिता जाकिर अली उम्र 24 साल निवासी नूर मस्जिद के पास शहीद वार्ड कटंगी रोड सिवनी

जप्ती- एक मोबाईल सेमसंग कंपनी का कीमती लगभग 18000/- रूपये

विशेष भूमिका – निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, उनि जयशंकर उइके, प्र0आर0 90 सुन्दर श्याम तिवारी, आरक्षक 624 विक्रम देशमुख, आर0 247 इरफान की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!