Wed, 21 Oct 2026 | 03:02:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अटल जी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार और राष्ट्र मिशन थे: सिवनी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 26, 2025 09:23 pm / Post views : 497

अटल जी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचार और राष्ट्र मिशन थे: सिवनी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन
शेयर करें:

Seoni 26 December 2025

सिवनी यशो:-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को ‘अटल स्मृति वर्ष’ के रूप में भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बरघाट में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री तथा छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की, जबकि बरघाट विधायक कमल मर्सकोले की विशिष्ट उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला में अटल स्मृति सम्मेलन, वीर बाल दिवस, प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने तथा एसआईआर (शक्ति केंद्र इंचार्ज रिपोर्ट) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

[caption id="attachment_39309" align="alignnone" width="1536"]सिवनी जिले के बरघाट में भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम, जहां नेता और कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा कर रहे हैं बरघाट में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption]

मोदी जी कर रहे अटल जी के सपनों को साकार : सुमेर सिंह सोलंकी

मुख्य अतिथि सुमेर सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा विशाल था। वे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संपूर्ण विचार और मिशन थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सामान्य नहीं है। राजनीति में जब भी आदर्शों और मूल्यों की चर्चा होगी, उसके केंद्र में अटल जी ही रहेंगे। उनका पूरा जीवन सिद्धांतों और मूल्यों का संग्रह रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को शून्य से शिखर तक कैसे पहुंचाया गया, इसे समझने के लिए अटल जी पर बनी फिल्म अवश्य देखनी चाहिए, जिसमें यथार्थ का सजीव चित्रण है।

सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चुनावी गणनाओं से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें। दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन ही कार्यकर्ता की पहचान है।

उन्होंने वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण (एसआईआर) कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हों, यह सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है।

[caption id="attachment_39308" align="alignnone" width="2048"]बरघाट में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और विधायक कमल मर्सकोले बरघाट में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption]

विरोधियों के भी प्रिय थे अटल जी : मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विराट व्यक्तित्व की प्रशंसा करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। उन्होंने कहा कि अटल जी की राजनीतिक शुचिता का ही परिणाम था कि धुर विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अटल जी द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व के समक्ष एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया गया।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विकसित भारत के सपने को साकार कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि -

वे घर-घर जाकर अटल जी की उपलब्धियों और सुशासन के आदर्शों को जनता तक पहुंचाएं।

[caption id="attachment_39313" align="alignnone" width="960"]बरघाट में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और विधायक कमल मर्सकोले बरघाट में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption]

सरकार का फोकस विकास और मूलभूत सुविधाओं पर : कमल मर्सकोले

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने अटल जी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा,

स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सरकार निरंतर संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुल-पुलिया और सड़कों का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है

तथा आगामी समय में सिवनी-बालाघाट फोरलेन सड़क का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

[caption id="attachment_39310" align="alignnone" width="1280"]सिवनी जिले के बरघाट में भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम, जहां नेता और कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा कर रहे हैं बरघाट में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption]

वीर बाल दिवस पर इतिहास और बलिदान का संदेश

वीर बाल दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने इतिहास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-

कांग्रेस ने हमेशा देश के असली वीरों के बलिदान को दबाने का प्रयास किया,

जबकि मोदी सरकार बच्चों और युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ रही है।

उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और औरंगजेब के अत्याचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से इतिहास को जानने और समझने का आह्वान किया।

[caption id="attachment_39311" align="alignnone" width="1280"]सिवनी जिले के बरघाट में भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम, जहां नेता और कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा कर रहे हैं बरघाट में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption]

मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भूमिका जरूरी : जी.एस. ठाकुर

एसआईआर के जिला प्रभारी जी.एस. ठाकुन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि -

भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे हो रहे हैं।

अब लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाया जाए।

इसके लिए भ्रामक प्रचार और विरोधी विचारधाराओं से सतर्क रहना होगा

तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से करना होगा।

प्रत्येक विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन

भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने जानकारी दी कि -

अटल जी के विचारों और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी की राष्ट्रनिष्ठा और संघर्ष से परिचित कराना है।

[caption id="attachment_39312" align="alignnone" width="1280"]सिवनी जिले के बरघाट में भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम, जहां नेता और कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा कर रहे हैं बरघाट में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption]

तकनीकी जानकारी और संगठन एप पर दिया गया मार्गदर्शन

भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक एवं सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने संगठन एप,

मन की बात कार्यक्रम और मतदाता सूची को ऑनलाइन देखने एवं सुधार से संबंधित तकनीकी जानकारी दी।

उन्होंने जिले में मन की बात कार्यक्रम के शत-प्रतिशत आयोजन पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा,

वरिष्ठ नेता व्यंकट राव बिसेन,

अजय त्रिवेदी,

नगर पंचायत बरघाट अध्यक्ष श्रीमती इमररता साहू,

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आभा रांहगडाले,

कुरई जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले

सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बरघाट मंडल अध्यक्ष हेमंत रांहगडाले ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं विधानसभा एसआईआर प्रभारी तुमेश बोपचे ने किया।

https://birsabhumi.com/atal-ji-was-not-just-a-politician-but-a-living-symbol-of-thought-compassion-and-patriotism-koche-munda/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष