Seoni 02 September 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झील पिपरिया में आज मंगलवार को शासकीय हाईस्कूल के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।
भव्य स्वागत के बीच हुआ भूमिपूजन
ग्राम आगमन पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा, ढोल-बाजों और फूल-मालाओं से विधायक का आत्मीय स्वागत किया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
[caption id="attachment_34503" align="alignright" width="300"]
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया नवीन हाईस्कूल भवन का भूमिपूजन |[/caption]
विधायक का संबोधन
अपने संबोधन में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा—
-
“मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और हर बच्चे को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है।”
-
“नवीन शाला भवन में छात्र-छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ और खेलकूद की सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।”
-
“निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा।”
कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष करकोटी रामजी चंद्रवंशी,
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी,
सरपंच मोहन पटेल,
उपसरपंच होरेलाल बट्टी, सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
अन्य कार्यक्रम
भूमिपूजन के पूर्व
[caption id="attachment_34504" align="alignleft" width="300"]
विधायक श्री मुनमुन ने छिन्दवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर में पूजन-अर्चन कर मंगलकामनाएँ कीं[/caption]
।
इसके बाद उन्होंने बारापत्थर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।