खेलसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में सिवनी में खेल दिवस का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान और किट वितरण

Seoni 29 August 2025 

सिवनी यशो :- राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर पर शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को नगर के सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस सिवनी कार्यक्रम में दिनेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस सिवनी कार्यक्रम में दिनेश

मेजर ध्यानचंद को नमन

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारत के महान हॉकी खिलाड़ी और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय खेल दिवस सिवनी कार्यक्रम में दिनेश राय मुनमुन खिलाड़ियों को सम्मानित करते हु
विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में सिवनी में खेल दिवस का भव्य आयोजन

खेलों का प्रदर्शन और सम्मान समारोह

इसके पश्चात विधायक ने हॉकी, कबड्डी और रस्साकसी जैसे खेलों के प्रदर्शन मैच देखे। मंचीय कार्यक्रम में रणजी खिलाड़ी श्री चंद्रकांत साकूरे सहित फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, कराटे, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

खेलो इंडिया और फीडर सेंटर में चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। विभागीय अधिकारियों ने विधायक श्री राय को हॉकी स्टिक भेंटकर सम्मानित किया।


विधायक का संबोधन

अपने उद्बोधन में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा –
“पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक हैं। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। आप सभी लगन और मेहनत से खेलों का अभ्यास करते रहें और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें।”


गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर युवराजसिंह राहंगडाले (जिलाध्यक्ष भाजयुमो), मनीष मोनू मिश्रा (विधायक प्रतिनिधि), तुलेश डहरवाल, श्रीमती मनु धुर्वे (जिला खेल अधिकारी), डीएल गौर (अध्यक्ष जिला हॉकी संघ) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!