Tue, 20 Oct 2026 | 02:39:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

भाजपा की कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 13, 2026 08:47 pm / Post views : 56

भाजपा की कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
शेयर करें:

भाजपा कामकाजी जिला बैठक सिवनी - सुमेर सिंह सोलंकी बोले – कार्यकर्ता योजनाओं की जमीनी जानकारी रखें, तभी मिलेगा जनता का विश्वास

अनुशासन, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर नेताओं ने दिए स्पष्ट संदेश

Seoni 13 June 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी जिला बैठक जिला भाजपा कार्यालय बारापत्थर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला संगठन प्रभारी एवं जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की। [caption id="attachment_46883" align="aligncenter" width="1024"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिवनी के भाजपा कार्यालय बारापत्थर में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।[/caption] बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चल रहे विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और जनसंपर्क आधारित बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

योजनाओं की जमीनी जानकारी रखें कार्यकर्ता : सोलंकी

संभागीय संगठन प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी रखे और आमजन तक उसे प्रभावी तरीके से पहुंचाए। [caption id="attachment_46881" align="alignright" width="1024"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिवनी के भाजपा कार्यालय बारापत्थर में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।[/caption] उन्होंने कहा कि कई बार कार्यकर्ता योजनाओं की चर्चा तो करते हैं, लेकिन अपने क्षेत्र में उन योजनाओं से हुए कार्यों, लाभार्थियों और विकास कार्यों की सटीक जानकारी नहीं होने के कारण विरोधियों के सवालों का प्रभावी जवाब नहीं दे पाते। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखने और अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। [caption id="attachment_46879" align="aligncenter" width="300"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिवनी के भाजपा कार्यालय बारापत्थर में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।[/caption]

अनुशासन से ही मजबूत होगा संगठन : अशोक रोहाणी

जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी ने संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारी और तथ्यात्मक तरीके से पार्टी का पक्ष रखने का आग्रह किया। [caption id="attachment_46880" align="aligncenter" width="300"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिवनी के भाजपा कार्यालय बारापत्थर में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।[/caption]

बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा संगठन : मीना बिसेन

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने संगठन के सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिले में पार्टी संगठन आपसी समन्वय के साथ मजबूती से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा निरंतर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का उल्लेख करते हुए बताया कि जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम शत-प्रतिशत आयोजित किए गए तथा किसानों के साथ भी विशेष रूप से “मन की बात” कार्यक्रम संपन्न कराए गए। [caption id="attachment_46878" align="aligncenter" width="1024"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिवनी के भाजपा कार्यालय बारापत्थर में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।[/caption]

हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : दिनेश राय मुनमुन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने संबोधन में कहा कि संपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक पहुंच बनाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों को सेवा भाव से पूर्ण कराना ही संगठन और सरकार की मूल भावना है। [caption id="attachment_46882" align="aligncenter" width="300"]सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिवनी के भाजपा कार्यालय बारापत्थर में आयोजित कामकाजी जिला बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।[/caption]

नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् और अतिथि स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप राय एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष वीरेन्द्र डहेरिया का अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले तथा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल ने किया तथा समापन भाजपा नेता अल्केश रजक ने राष्ट्रगान के साथ किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मुकेश डहेरिया, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटनी जिला प्रभारी सुजीत जैन, भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://mp.bjp.org/hi/state-pressreleases/bhaajapaa-paradaesa-kaarayaalaya-maen-kaamakaajai-baaithaka-sanpanana-0

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष