देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की राजनैतिक पृष्टभूमि

Seoni 15 January 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनामत्क चुनावों के तहत जिला अध्यक्षों की क्रमश: सूची जारी कर रही है आज बुधवार को भाजपा ने सिवनी सहित अनेक जिलों की घोषणा की है सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती मीना बिसेन को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है ।

भाजपा संगठन पर्व के तहत जिला अध्यक्षों का निर्वाचन में भाजपा आम सहमति के आधार पर करने का एलान किया गया है साथ ही जिलाध्यक्षों के चयन से संबंधित पूर्ण प्रक्रिया के उपरांत जिलाध्यक्षों की घोषणा क्रम प्रारंभ है । सिवनी जिलाध्यक्ष की घोषणा से संबंधित प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण करने के लिये भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने सह निर्वाचन अधिकारी अशोक तेकाम एवं प्रेम तिवारी के साथ भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद, विधायक, तीनो महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल से नियुक्त प्रतिनिधियों की बैठक ली और आम सहमति के आधार पर जिला अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराया । प्रदेश भाजपा संगठन निर्वाचन अधिकारी की सहमति के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गयी है ।

सिवनी जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गाइड लाइन को दर किनान करते हुये महिला सांसद वाले क्षेत्र में महिला अध्यक्ष बनाया है और श्रीमती मीना बिसेन को जिले की कमान सौंपी है । हालांकि श्रीमती मीना बिसेन राजनैतिक सक्षमता में बहुत आगे है ।

राजनैतिक पृष्टभूमि

भाजपा की नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन का जन्म 22/09/1962 को बालाघाट जिले के कटंगी के सिरपुर ग्राम में हुआ आपके पिता लोचन लाल ठाकरे मीसबंदी और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री रहे है । इनके ससुर जागेश्वरनाथ बिसेन प्रजा समाजवादी पार्टी से 1962 में तथा 1972 में भारतीय जनसंघ से विधायक रहे है । श्रीमती बिसेन स्वयं भी तीन बार जनपद पंचायत की सदस्य और दो बार जिला पंचायत की सदस्य और एक बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रही है । भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर इन्होंने कार्य किया है । आप बरघाट विधानसभा की कोर कमेटी सदस्य, भाजपा की जिला मंत्री, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सहित विधानसभा चुनाव संचालक एवं वर्तमान में भाजपा की प्रदेश प्रतिनिधि है ।

सामाजिक क्षेत्र में भूमिका

सामाजिक दायित्व श्रीमती मीना बिसेन का सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रियता रही है आप स्वजातिय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों में रही है । आप अखिल भारतीय क्षत्रिय पंवार समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सामाजिक संगठन की महिल मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं संगठन के अध्यक्ष पद का निर्वाहन कर चुकी है ।

भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की राजनैतिक पृष्टभूमि - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button