Tue, 10 Nov 2026 | 03:27:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

भोपाल को मेट्रो की सौगात: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 7 किमी का सफर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 20, 2025 10:41 pm / Post views : 275

भोपाल को मेट्रो की सौगात: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 7 किमी का सफर
शेयर करें:

Bhopal 20 December 2025

भोपाल यशो:- भोपाल मेट्रो ट्रेन यात्रा मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए शनिवार की शाम खास रही, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक करीब 7 किलोमीटर का सफर मेट्रो ट्रेन से किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी उनके साथ मौजूद रहे।

[caption id="attachment_39043" align="alignnone" width="2380"]भोपाल मेट्रो ट्रेन यात्रा करते मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल भोपाल मेट्रो से विकास को लगे पंख: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मेट्रो सफर[/caption]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेट्रो ट्रेन से विकास को पंख लग जाते हैं और इससे शहर के विकास की नई कहानी शुरू होती है। उन्होंने इसे भोपाल के शहरी परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी सौगात बताया।

ऊंचाई से दिखी भोपाल की खूबसूरती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऊंचाई पर बने मेट्रो ट्रैक से यात्रा करते हुए भोपाल की हरियाली और सुंदरता देखना अपने आप में एक बेजोड़ अनुभव है। उन्होंने सफर के दौरान मेट्रो यात्रियों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने।

एम्स आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेट्रो सेवा आम यात्रियों के साथ-साथ एम्स आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण सुविधा है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी।

केंद्र सरकार का सहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि-

इंदौर मेट्रो सहित मध्यप्रदेश की शहरी विकास योजनाओं में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का अभिनंदन करते हुए कहा कि -

भारत सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

262 विकास कार्यों की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आज ही 262 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है,

जो राज्य के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

 पर्यावरण संरक्षण में सहायक

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि-

भोपाल मेट्रो समय की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने भोपालवासियों को मेट्रो सेवा प्रारंभ होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारी,

जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysPhotoGallery

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष