सिवनी 13 नवंबरसिवनी यशो:- श्री शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज (Shri Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati Maharaj) द्वारा पूजित स्थल मां वैष्णवी देवी धाम (Maa Vaishnavi Devi Dham) सीलादेही नागपुर रोड में धनतेरस से चल रहे मां अन्नपूर्णा महोत्सव (Maa Annapurna Festival) का समापन प्रतिवर्षानुसार कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर शुक्रवार को किया जाएगा।मां वैष्णवीदेवी धाम सेवादार समिति सीलादेही के सदस्यों ने बताया कि 'मां अन्नपूर्णा महोत्सव' में 15 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से हवन-पूजन होगा। इसके बाद देवा मां को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से मां अन्नपूर्णा का महाप्रसादी (भंडारा) प्रारंभ होगा। साथ ही दोपहर डेढ़ बजे से क्षेत्रीय कलाकरों द्वारा भक्ति गीत-भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।विदित हो कि मां वैष्णवी देवी धाम सीलादेही में धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा प्रतिवर्ष की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा तक नित प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा देवी का विशेष पूजन, भोग लगाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 'मां अन्नपूर्णा महोत्सव' उत्साह के साथ भक्तों द्वारा सीलादेही पहाड़ी पर मनाया जा रहा है। आयोजन समिति ने भक्तजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।रमणीय धार्मिक स्थलसीलादेही पहाड़ी रमणीय धार्मिक स्थल के तौर नगरवासियों में प्रसिद्ध है। पहाड़ी में चारों ओर फैली हरियाली और नैसर्गिंक सुंदरता लोगों को सुकून देने वाली होती है। वन विभाग ने सीलादेही पहाड़ी को नगर वन योजना में शामिल कर इसे सैर सपाटे के लिए अनुकूल बनाया जा रहा है। पहाड़ी की ऊंचाई से दूर-दूर तक फैली हरियाली के विहंगम नजारे यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को देखने को मिलते हैं।