Mon, 19 Oct 2026 | 02:05:44 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का समापन, महेंद्र जोशी ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 11, 2026 10:38 pm / Post views : 20

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का समापन, महेंद्र जोशी ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र
शेयर करें:
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का समापन, महेंद्र जोशी बोले- संगठन को मजबूत करने में मंडलम अध्यक्षों की अहम भूमिका

Chhindwara 11 August 2026 छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि अक्सर सत्ता में बैठे लोग सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने देश को क्या दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले देश को अंग्रेजों से आजाद कराने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, आदिवासियों की जमीन हड़पने और उन पर अत्याचार जैसी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए भी कांग्रेस संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि संसद में खड़े होकर अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अधिकार भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है। उनके अनुसार कांग्रेस की सरकारों के दौरान आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना हुई, जिन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आजादी के बाद विकास की यात्रा पर चर्चा

महेंद्र जोशी ने आजादी के बाद भारत के विकास और कांग्रेस की गौरव यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 1947 में स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाली और बड़े बांधों, आईआईटी, इसरो, परमाणु अनुसंधान केंद्र एवं मेडिकल कॉलेजों जैसी संस्थाओं के निर्माण के माध्यम से आधुनिक भारत की नींव रखने का कार्य किया।

उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास में विभिन्न कांग्रेस सरकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बांग्लादेश के निर्माण सहित कई ऐतिहासिक घटनाओं का भी उल्लेख किया।

छिंदवाड़ा के स्किल सेंटरों का किया उल्लेख

जोशी ने छिंदवाड़ा जिले में संचालित विभिन्न स्किल सेंटरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी शुरुआत कमलनाथ एवं नकुलनाथ द्वारा कराई गई है। उन्होंने दावा किया कि इन केंद्रों के माध्यम से प्रतिवर्ष हजारों बच्चे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सवाल उठाने और जवाब मांगने की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना और जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगना है। उन्होंने भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार से छिंदवाड़ा जिले में स्थापित स्किल सेंटरों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर सवाल पूछने की बात कही।

मंडलम अध्यक्षों को सक्रिय भूमिका निभाने की नसीहत

प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने मंडलम अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मंडलम अध्यक्षों को क्षेत्र में ग्राम देवता की तरह अपनी भूमिका निभाते हुए नागरिकों की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंडलम अध्यक्ष संगठन के प्रति जवाबदार रहते हुए अपने क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें और जनता से लगातार संवाद बनाए रखें। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनता के बीच प्रभावी पहचान बनेगी।

यह भी पढ़े :-
तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा छिंदवाड़ा सिवनी भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक लखनादौन में संपन्न, संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों पर हुआ मंथन छिंदवाड़ा की 52,144 बहनों के खातों में पहुंची 1.26 करोड़ की गैस अनुदान राशि उड़ान भरने से पहले विमान का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा https://www.thehindu.com/news/national/rahul-gandhi-arrives-in-raipur-to-take-part-in-congress-training-camp/article71129832.ece

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष