छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

उड़ान भरने से पहले विमान का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर भोपाल जाने के लिए तैयार था विमान, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी थे सवार

छिंदवाड़ा में उड़ान भरने से पहले विमान का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Chhindwara 11 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब भोपाल के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान में पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी भी सवार थे। दोनों नेता भोपाल में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे।

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर तकनीकी खराबी के बाद विमान की जांच
छिंदवाड़ा में उड़ान भरने से पहले विमान का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

जानकारी के अनुसार, नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद विमान को स्टार्ट किया गया। कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। रनवे पर खड़े विमान के इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को उड़ाने का निर्णय नहीं लिया और दोनों नेताओं सहित स्टाफ को सुरक्षित विमान से नीचे उतार लिया।

सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए हरीश चौधरी

विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। वहीं पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हुए।

समय रहते विमान की उड़ान रोक दिए जाने से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच भी की गई।

तकनीकी खराबी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं

विमान के इंजन में खराबी किस वजह से आई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की गई। खराबी की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद विमान में सवार नेताओं, स्टाफ और एयर स्ट्रिप से जुड़े कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पायलट द्वारा समय रहते विमान को उड़ान से रोकने के निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :-

मध्यप्रदेश में साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

13 अगस्त को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे: दुनिया में करीब 10 फीसदी लोग हैं बाएं हाथ से काम करने वाले, जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिन

टुरिया में 17 अगस्त को होगा विशाल इनामी दंगल, नागपंचमी उत्सव के साथ अमर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

https://www.aviation.govt.nz/licensing-and-certification/pilots/flight-training/flight-instructor-guide/engine-failure-after-take-off/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button