Fri, 23 Oct 2026 | 10:52:13 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बाजार में बांटी शक्कर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 27, 2026 05:16 pm / Post views : 112

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बाजार में बांटी शक्कर
शेयर करें:

सिवनी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेश मरावी ने बांटी शक्कर

Seoni 27 August 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच शक्कर वितरित कर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण और उससे वाहनों को होने वाले कथित नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। [caption id="attachment_50695" align="alignright" width="150"]सिवनी में महंगाई के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी महंगाई के विरोध में सिवनी में कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेश मरावी ने बांटी शक्कर[/caption] नगरपालिका चौक स्थित पुलिस पेट्रोल पंप से शुरू हुआ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नारेबाजी के साथ बुधवारी बाजार पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में मौजूद लोगों से शक्कर, खाद्य तेल, प्याज सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर उनकी राय जानी। इसके बाद रैली नगरपालिका चौक पहुंची, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित किया।

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मरावी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में आम जनता चौतरफा महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। मरावी ने कहा कि शक्कर की कीमत करीब 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है, जबकि सरसों के तेल की कीमत भी करीब 225 रुपये किलो बताई जा रही है। उन्होंने खाद्य तेल और प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

एथनॉल मिश्रण को लेकर सरकार पर हमला

कांग्रेस नेताओं ने नगरपालिका चौक स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में एथनॉल मिलाए जाने के विरोध में नारेबाजी की। नरेश मरावी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के कारण वाहनों के इंजन में खराबी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर वाहन मालिकों को महंगा पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वाहनों के रखरखाव का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। मरावी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का सीधा असर आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ रहा है।

बिजली बिलों को लेकर भी सरकार को घेरा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पहले ही महंगाई से परेशान है और अब बढ़े हुए बिजली बिलों का बोझ भी उसे उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार लगातार आर्थिक दबाव में हैं। मरावी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में सुरेंद्र करोसिया, ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, जेपीएस तिवारी, यशपाल भलावी, प्रकाश सूर्यवंशी, शिव सनोडिया, रंजीत यादव, अतुलचंद मालू, विष्णु करोसिया, आबिद हुसैन, राजेश मानाठाकुर, शिवदीप डहेरिया, राजा मुबीन खान, तनवीर अहमद, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र पटेल, राजिक अकील, उमेश चक्रवर्ती, आरिफ सफारी, मोहन सिंह ठाकुर, समीर खान, राजू सोडिया, किशोरी कुंजाम, सलाम कुरैशी, सुमित मिश्रा, नंदू यादव, नब्बू भाई, तौशिर खान, पंकज बाउसकर, छोटूराम उइके, गणेश भगत, सुजीत गोदरे, महमूद भाई, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹3.61 लाख की अमानक सामग्री जब्त एसआई की बेटी निशु ने रचा इतिहास, खेल अधिकारी पद पर चयन गुप्त बॉक्स में 320 किलो गांजा, पिस्टल और कारतूस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव से तालाब की लीज, पूर्व सचिव को 7 साल और ठेकेदार को 5 साल की सजा https://www.patrika.com/amp/raipur-news/sugar-prices-witness-stock-market-like-fluctuations-20861236

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष