Tue, 20 Oct 2026 | 02:36:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर किए मां के दर्शन, दशहरा तैयारियों का भी लिया जायजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 16, 2026 09:48 pm / Post views : 59

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर किए मां के दर्शन, दशहरा तैयारियों का भी लिया जायजा
शेयर करें:

दिनेश राय मुनमुन ने दुर्गा पंडालों में किए दर्शन, दशहरा तैयारियां देखीं

Seoni, 16 October 2026 सिवनी यशो:- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंट की और नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। [caption id="attachment_53631" align="alignright" width="300"]सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन शारदीय नवरात्र में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन करते हुए शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।[/caption] विधायक श्री राय ने ग्राम बंडोल पहुंचकर नव युवा दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कात्यायनी माता मंदिर, इंदिरा नगर स्थित खैरमाई माता मंदिर तथा बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मिशन स्कूल मैदान में दशहरा तैयारियों का निरीक्षण

धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर के मिशन स्कूल मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। दशहरा आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए चल रही तैयारियों के मद्देनजर मैदान में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा की संभागीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गत दिवस छिंदवाड़ा स्थित अग्रवाल पैलेस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक में भी सहभागिता की। सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा से संबंधित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने की। बैठक में उत्तराखंड के राज्यपाल मनोनीत किए गए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, संभागीय भाजपा संगठन प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तथा भाजपा सिवनी जिला संगठन प्रभारी एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को अधिक सशक्त बनाने और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

कृपाशंकर शर्मा के 102वें जन्मदिवस समारोह में हुए शामिल

विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी के वाटिका लॉन में आयोजित प्रतिष्ठित अधिवक्ता  बेनीशंकर शर्मा के पूज्य पिता कृपाशंकर शर्मा के 102वें जन्मदिवस समारोह में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कृपाशंकर शर्मा का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवरात्र के दौरान धार्मिक आयोजनों में सहभागिता, दशहरा पर्व की तैयारियों का निरीक्षण, संगठनात्मक बैठक और वरिष्ठ नागरिक के जन्मदिवस समारोह में उपस्थिति के माध्यम से विधायक दिनेश राय मुनमुन की दिनभर की गतिविधियां धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर केंद्रित रहीं। यह भी पढ़े :- शारदीय नवरात्र में ज्वाला देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 316 मनोकामना ज्योति कलश स्थापित कलेक्टर नेहा मीना ने आंगनवाड़ी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण स्कूलों के खेल मैदानों पर अतिक्रमण की शिकायत, कलेक्टर नेहा मीना ने दिए हटाने के निर्देश सांदीपनि विद्यालयों की तर्ज पर अब शासकीय स्कूलों के कायाकल्प की महायोजना, मध्यप्रदेश सरकार ने खोला ₹3,000 करोड़ का खजाना https://www.facebook.com/share/p/1FM3MdSuhG/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष